नाव थे हम कभी अब नदी हो गए।
वक्त के हैं सितम दिल्लगी हो गए।
नाव थे हम कभी......
नेकियों पे हमारी जो कुर्बान थे।
आज उनके लिए हम बदी हो गए।
जिनकी नजरें कभी रुख से हटती न थीं।
आज उनसे मिले इक सदी हो गए।
नाव थे हम कभी.........
आज जलवों का उनके है आलम ग़ज़ब।
आसमां वो हुए हम ज़मीं हो गए।
नाव थे हम कभी.......
हम थे *अपने* कभी अब पराए हुए।
गैर उनके लिए लाज़मी हो गए।
नाव थे हम कभी.....
अपनी सूरत और सीरत पे मरते थे जो।
हम उन्हीं के लिए अजनबी हो गए।
*शरद* उनके लिए अजनबी हो गए।
नाव थे हम कभी.....
वक्त के हैं सितम........