कुछ अचानक हो हासिल तो मत लीजिए,
मित्र!संघर्ष पथ बस वरण कीजिए।
आत्मगौरव का दिखता तिरोधान हो,
ऐसा उपहार स्वीकार मत कीजिए।
कुछ अचानक....
झोपड़ी की ही हो, बादशाहत भली,
हो गुलामी जो महलों की, मत कीजिए।
कुछ अचानक....
पथ पराक्रम का कितना भी दुर्गम लगे,
परिक्रमा पर किसी की मत कीजिए।
कुछ अचानक....
अपनी मेधा पे जो भी मिला सच वही,
झूठे तमगे-मेडल आप मत लीजिए।
कुछ अचानक....
आइने में दिखे है हकीकत वही,
अक्स झूठे पे ऐतबार मत कीजिए।
कुछ अचानक.........
ईश आभार कर शरणागत होइए,
कोई भी श्रेय खुद आप मत लीजिए।
कुछ अचानक....
ऐ *शरद!* शारदे ने जो सौगात दी,
लोकमंगल के हित साधना कीजिए।
कुछ अचानक....
पथ संघर्ष का......