बुझ गई शम्आं मगर उसकी निशानी रह गई
ज़िन्दगी चुपचाप चल दी बस वीरानी रह गई।।
तोड़ कलियां हाथ में ले मुस्कुरा माली चला
शाख़ पे बेदर्दियों की बस कहानी रह गई।।
छेदकर फूलों का सीना सेहरे की लड़ियां सज़ीं
कँवल तो मुरझा गया बस रातरानी रह गई।।
बेबसी का सुर्ख़ जोड़ा पहनकर उल्फ़त चली
हम बराती क्यूं बने ये पशेमानी रह गई।।
तारे बिखरे हैं अलहदा चाँद तन्हा रह गया
पुर्ज़ा पुर्ज़ा ख़्वाब है रोती जवानी रह गई।।