बात कड़वी है फिर भी सुनायेंगे हम
दौर ए हाज़िर में कैसे निभाएंगे हम
जिनके दो बच्चे हैं वो भी मुश्किल में हैं
आठ बच्चों को कैसे खिलाएंगे हम।।
आज रोज़ी औ रोटी गंवाया है तो
किसके हिस्से का दाना चुरायेंगे हम।।
मुफलिसी में कटी ज़िन्दगी है मेरी
अपने बच्चों को मुफ़लिस बनायेंगे हम।।
ऐ ख़ुदा हम ख़तावार बच्चों के हैं
इनसे आँखें भला कब मिलायेंगे हम।।
बेबसी में कटी उम्र सारी मेरी
बेकसी में उन्हें छोड़ जायेंगे हम।।
हम गुनहगार हैं तो सजाख़्वार हैं
उम्र बच्चों को दे सर झुकाएंगे हम।।