ग़ज़ल



ग़ज़ल

पत्थर में खिले फूल तो फ़्स्ले बहार है
सजने लगे बबूल तो फ़्स्ले बहार है।।

बौरा गये हैं आम नई बात नहीं है
बाँसों में आये फूल तो फ़्स्ले बहार है।।

कोयल की कूक हमने कई बार सुनी है
कौवे कहें हुज़ूर तो फ़्स्ले बहार है।।

पत्तों को छोड़ पेड़ सब बेपर्द हो गये
बूढ़ों में हो सुरूर तो फ़्स्ले बहार है।।

चम्पा चमेली और जुही खिलके झूमतीं
काँटों में आये नूर तो फ़्स्ले बहार है।।

यूँ तो जहां में लोग रवायत पसंद हैं
नेता में हो शऊर तो फ़्स्ले बहार है।।



- महेंद्रनाथ तिवारी अलंकार

महेंद्रनाथ तिवारी अलंकार की अन्य ग़ज़लें