छंद



संत शिरोमणि श्री तुलसी

सवैया =================
संत शिरोमणि श्री तुलसी रघुनाथ कथा लिख के यश पाए ,
वेद पुरान मथे विधि सम्मत भक्ति सुधा रस धार बहाये ,
रे मनवा अब चैत जरा जल पाथर तैरत नाम लिखाए ,
झूमत है किस पौरुष पे घर "कंचन" कामनि व्यर्थ सजाए।



- कंचन सिंह परिहार

कंचन सिंह परिहार के अन्य छंद