छंद



माता शबरी की भक्ति

             सवैया ..................................
कुश कंटक बीनत मारग के नित राह बुहार रही शबरी ,
हमसे गुरु बोल गए अइहैं प्रभु बाट निहार रही शबरी ,
प्रभु भोग लगावत हैं मन से जिन बेर जुठार रही शबरी , 
सतसंगति भक्ति मिली नवधा हरि धाम सिधार रही शबरी ।



- कंचन सिंह परिहार

कंचन सिंह परिहार के अन्य छंद