ग़ज़ल



ग़ज़ल - 2

झगड़ा वगड़ा प्यार मुहब्बत ज़िंदा  है

तू जब तक है, मुझमें चाहत ज़िंदा है

 

टूटी कश्ती में भी पार गए हैं लोग

कुछ लोगों में अब भी हिम्मत ज़िंदा है

 

कितने वर्ष बिताए तुझको देखे बिन

लेकिन अब भी तेरी आदत ज़िंदा है

 

जो औरों की ख़ातिर जीवन वार गए

आज तलक भी उनकी शोहरत ज़िंदा है

 

जब भी तुझमें झाँका तुझमें डूब गई

मुझमें अब भी तेरी कीमत ज़िंदा है



- दिव्या सिंह सिसोदिया

दिव्या सिंह सिसोदिया की अन्य ग़ज़लें