गीत



माँ के लिए एक गीत

कड़ी हो धूप तो आँचल तले मुझको छुपाती है।

बनाकर ढाल खुद को माँ मुझे हरदम बचाती है।


बहुत आशीष दे देकर सतत मुझको संवारी माँ

कभी पूजा, कई मन्नत, कभी नजरें उतारी माँ।

बलाओं को सटा कर लाल मिर्ची में जलाती है।

कड़ी हो धूप तो आँचल तले मुझको छुपाती है।

बनाकर ढाल खुद को माँ मुझे हरदम बचाती है।

 

भरा है कौन सा जादू न जाने  हाथ में  उसके

बनाती है सभी व्यंजन मधुर रस-स्वाद से भरके।

अमृत के तुल्य होता है मुझे जो भी खिलाती है।

कड़ी हो धूप तो आँचल तले मुझको छुपाती है।

बनाकर ढाल खुद को माँ मुझे हरदम बचाती है।

 

चरण  छूकर उसी का मैं निकलता हूँ सदा घर से।

मुझे आशीष  माँ का ही  मिला वरदान ईश्वर से।

नहीं अचरज कि मुझसे हर बुराई हार जाती है।

कड़ी हो धूप तो आँचल तले मुझको छुपाती है।

बनाकर ढाल खुद को माँ मुझे हरदम बचाती है।



- विकास विदीप्त

विकास विदीप्त के अन्य गीत