कविता



शोक सागर से!

ऐ कँगूरे! भूल तेरी नींव का अपमान करना।
नियति के निर्माण क्रम में, है उचित सम्मान करना।
ऐ कँगूरे!........
श्रम-शक्ति का परिहास औ यशगान पूँजी का न हो,
विनीत गेहूँ ही समादृत,उन्मत्त गुलाब को भान हो ।
शील,संयम,सादगी को बस घृणित इनकार करना।
ऐ कँगूरे!........
हो प्रभावी स्वेद कण पर,दर्प को यह मान क्यों?
जो अनैतिक सर्वथा है,होवे उसका बखान क्यों?
कर्म से है जग सुवासित,है सुखद इसका निखरना।
ऐ कँगूरे!........
उच्च कुल का दम्भ औ पाखंड सत्ता का घृणित,
विकार जो व्यक्तित्व के,क्यों कहें उनको विहित।
धन-धान्य औ सौंदर्य-साधन का सतत प्रतिकार करना।
ऐ कँगूरे!........
काल का निर्णय अटल है, कौन हो सकता पलायित,
विधि विमुख यदि हो गए तो,कैसे हो सकता सहायित।
मौत का इक दिन मु\'अय्यन,सत्य है स्वीकार करना।
ऐ कँगूरे!........
नियति के..........
(थॉमस ग्रे की कविता का काव्यानुवाद)



- डाॅ. शरद श्रीवास्तव *शरद*

डाॅ. शरद श्रीवास्तव *शरद* की अन्य कविताएँ