छोड़ गई बिन कुछ बोले तुम चली गई
क्या हुई खता बिना बताए तुम चली गई
कर रहा हूं इंतजार आओगी एक दिन
बिन कहे दिल चुरा कर तुम चली गई
कौन सी बात,खड़ी कर दी दीवार इतनी
मुझको मझधार में छोड़ तुम चली गई
देखकर तुझको हंसती थी आंखें मेरी
नैनों में आंसू लाकर तुम चली गई
झर झर फूल बरसाते ऐसी थी हरियाली जिंदगी
सूखकर गिर गए सारे पत्ते ऐसा बना तुम चली गई
करता था हर काम दौड़ कर जहां में बेताब
खाक में मिला कर सब तुम चली गई
जीता था आस लिए बनोगी एक दिन हमसफर
हर अरमां में आग लगाकर तुम चली गई
आलोक सिंह बेताब