कविता



पुरुष

हां मैं पुरुष हूं
इसीलिए होंठ सिले हूं
सब कुछ भूल जी रहा हूं
अपने लिए नहीं, केवल दूसरो का हूं
कहते लोग देखो वह हंस रहा
मगर कोई नहीं देखता
कितना जहर पी रहा हूं
देखे थे हंसी ख्वाब जीवन के
कहां खो गए जिम्मेदारियां के बोझ में
किससे कहूं अपने दिल की बात
यदि कुछ कहता हूं तो,भावुक हूं
नहीं कहता तो निष्ठुर हृदय हूं
यही सब लोग आपस में कहेंगे
बस निभाता रहा अपना फर्ज
कभी बेटा बना
मां-बाप की उम्मीदों के लिए
हर तकलीफ को झेलते अब पिता हूं
भूलकर अपनी सारी ख्वाहिशें
पूरा करता रहा बच्चों की फ़रमाशे
पति हूं तो निभाता पत्नी के लिए
किए हर वादों को ईमानदारी से
बस अब बेताब भी नहीं रहा इंसान
जिसको कोई कहता,मैं हूं आपके लिए
आलोक सिंह बेताब



- आलोक सिंह बेताब

आलोक सिंह बेताब की अन्य कविताएँ