आँखों में तुम्हारी गुलमोहर
रहते हैं जहाँ पंछी बनकर
जी भर के जीने के अवसर
पलकों के किनारे रह जातीं
सुख दुःख में नहायी प्रतिमायें
स्वच्छन्द उड़ानें पंखों की
हर बार तोड़ती सीमाएं
खोने पाने की हद से परे
मन दूर निकल जाता अक्सर
रिश्तों की खरी दुनिया में उगा
उम्मीद भरा इक पेड़ खरा
सूरज की नई किरणों से सजा
कुछ और लाल कुछ और हरा
देखा है कहीं इन रंगों में
मन्दिर से अलग ईश्वर का घर
सूर्य प्रकाश मिश्र
वाराणसी