गीत



मन्दिर

मन्दिर जैसा प्यार तुम्हारा

मनुहारें गंगाजल जैसी
शिव जैसा संसार हमारा

मंत्रों से अनुबन्ध प्राण का
भावों से सर्वस्व समर्पण
स्तुति झुकी हुई पलकों से
मन सहलाता अर्चन वन्दन

अंतर्मन का गहरा सागर
पल भर में ही पार उतारा

पुष्प और पंखुड़ियों जैसा
रोली अक्षत जैसा जीवन
पूजा करने का असीम सुख
हर कण हर क्षण चन्दन- चन्दन

सहयात्रा की धुन अनन्त तक
छू जाए इस बार किनारा

सूर्य प्रकाश मिश्र
वाराणसी



- सूर्य प्रकाश मिश्रा

सूर्य प्रकाश मिश्रा के अन्य गीत