ग़ज़ल



ग़ज़ल - 5

उम्मीदों को सहारा चाहिए था

मुहब्ब़त का इशारा चाहिए था

 

तुम्हारे क्या करूँ, अहसान ले कर 

मुझे तो दिल तुम्हारा चाहिए था

 

रहूँगा उम्र भर अब मैं अकेला 

तुम्हारा साथ यारा चाहिए था

 

डुबो देना मुझे क्या था ज़रुरी

तुम्हें चाहे किनारा चाहिए था 

 

सुकूँ के चार पल काफ़ी थे मुझको 

जमाना तो न सारा  चाहिए था 

 

ज़रा सी चाहिए थी ज़िन्दगी बस 

कहाँ इतना ख़सारा चाहिए था



- सौमेन्दु वर्धन मालवीय

सौमेन्दु वर्धन मालवीय की अन्य ग़ज़लें