ग़ज़ल



ग़ज़ल - 2

बस तुम्हारे लिए ही सँवरना मुझे

हाँ तुम्हारे लिए फिर मचलना मुझे

 

तेरे लहजे की नर्मी में गलना मुझे

तेरे क़दमों में हर साँस रखना मुझे

 

तेरे ख़्वाबों में हर रोज़ जलना मुझे

तेरी यादों में फिर से पिघलना मुझे

 

तेरी ज़ुल्फ़ों की छाँवों में ढलना मुझे

तेरे होंठों की ख़ुशबू में बसना मुझे

 

बस तुझे देख के ही तड़पना मुझे

फिर उसी दर्द में ही सिमटना मुझे

 

तू दुआ है कभी तू क़ज़ा है कभी

तेरे लब से मेरा नाम सुनना मुझे

 

तेरे सन्नाटों में मुझको जीना सदा

'शाद' अब तो मोहब्बत में मरना मुझे।



- शाद उदयपुरी

शाद उदयपुरी की अन्य ग़ज़लें