राम का नाम लेकर बहुत हम जिए
राम जैसा जिए तो बने जिंदगी
राम बनकर अनुज को गले से लगा
कोई संशय हो मन मे उसे तुं भगा
मन मे सरयू कि धारा निरंतर बहे
तो हरेक सांस प्रभू कि करे वंदगी।
मान ममता का जो भी हो मिटने न दो
मान आज्ञा पिता का स्वयं मर मिटो
तो मिलेगी अयोध्या हरेक मोड़ पर
और खुशियों से भर जाएगई जिंदगी।
बेसहारा हैं उनका सहारा बनो
कश्ती मझधार का तुम किनारा बनो
दबे कुचले पड़े हैं जो देश मे
लगा उनको गले थन्य हो जिंदगी।
आज रावण कि लंका बना देश में
घूमता है दशानन हरे वेश मे
अब उठा लो धनुष और प्रत्यंचा चढ़ा
बाण अग्नि चला सब जले गंदगी।
आस्था पर हमारे न गोली चले
भावना से हमारे न खिलवाड़ हो
उग्रवादी का हम न निशाना बने
ये हंसता चमन ना बरबाद हो
अपनी संस्कृति मिटे
उस से पहले जगो
चमके सूरज गगन मे हंसे चांदनी।