चिन्ता किसे है यार मेरे इज़्तिराब की
चिन्ते में रहते हैं सभी हाकिम, नवाब की
आलिम, हक़ीम सब मिले शेखी बघारते
कोई दवा बताये तो मेरे अज़ाब की
प्यासा भटक रहा हूं मैं सूखा लिये हलक
दो घूंट ही पिला दे तू साकी शराब की
क़द को हमारे मापा गया पहले आंख से
दावत पे हम बुलाये गये फिर कबाब की
भूखा था तीन दिन से वो बीमार हो गया
चारागरों ने दी उसे गोली जुलाब की
नैनों में बांकपन है कपोलों पे सुर्खियां
हैं पंखुड़ी से होंठ तुम्हारे गुलाब की
समझूंगा मैं मसीह उन्हें इस जहां में तब
रक्खेंगे गर वो लाज मेरे इंतिख़ाब की।