वह अब
पहले जितना
चल नहीं पाता।
हाथ काँपते हैं,
आँखें धुँधली हैं,
लेकिन घर के खर्च का हिसाब
आज भी याद है।
जिस बेटे को
उँगली पकड़कर चलना सिखाया,
अब उसी के सामने
अपनी ज़रूरतें
धीरे-धीरे बताता है।
वह दवा माँगता है
तो बेटे की परेशानी देखता है।
और चुप हो जाता है।
जिसने पूरी उम्र
बिताईपरिवार का सहारा बनकर ,
वह बुढ़ापे में
सहारा माँगने से
क्यों डरता है?