आप कब हमको सुनेंगे हाशिए के लोग हैं हम
सुन लिए तो क्या करेंगे हाशिए के लोग हैं हम।
फूल, शबनम, चाँदनी सब उनके दामन में गिरेंगे
खाली दामन हम रहेंगे हाशिए के लोग हैं हम।
पास जिनके खूब ताकृत, दौलते भी कम नहीं हैं
उनसे क्या हम लड़ सकेंगे हाशिए के लोग हैं हम।
मंच, माला और माइक, है हमेशा आपके ही
मंच के पीछे रहेंगे हाशिए के लोग हैं हम।
आप वो तहरीर हैं जो पृष्ठ पर छाए रहेंगे
भूल होने पर जुड़ेंगे हाशिए के लोग हैं हम।