रात-रात भर काँपते, बच्चे बड़े बुजुर्ग।कोहरे के आतंक से डरे गाँव, घर, दुर्ग।।
सर्द-सर्द मौसम हुआ, शीत-शीत चहुँओर।बिस्तर में बुधना पड़ा, लखे धूप की ओर।।
सर्द रात भय को जने, जने-जने डरि जात।सिहर-सिहर जन जा रहे, फुटपाथों की रात।
छिपे खेत खलिहान सब, है कुहरे से जंग।सूरज आखिर है कहाँ? लोग हुए हैं दंग।।
बुढ़ऊ कोने में पड़े, कोहरे से भयभीत।जने-जने से कह रहे, कर कउड़ा से प्रीत।।
काम धाम ठप हो गया, बंद हुआ स्कूल।बस अलाव की लत रही, सारे काम फिजूल।।