ग़ज़ल



ग़ज़ल

चलो आसान शर्तों पर जिया जाए
सही जो बात हो उस पर टिका जाए

समंदर नापने का हो इरादा ग़र
मुकद्दर हाथ से खुद ही लिखा जाए

दिखाई शान अपनी सब गँवा बैठे
गले लग कर चलो अब तो रहा जाए

बड़ा रुतबा बड़ा था नाम पुरखों का
उन्हीं जैसा अँधेरों से लड़ा जाए

अदालत में तुम्हारी हैं सज़ा दे दो
तुम्हारी कैद में चल कर रहा जाए



- दान बहादुर सिंह

दान बहादुर सिंह की अन्य ग़ज़लें