धर्मेंद्र गुप्त साहिल का परिचय

"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।


  •  

    वास्तविक नाम: धर्मेन्द्र कुमार गुप्त

    साहित्यिक नाम :धर्मेन्द्र गुप्त 'साहिल'

    जन्म :7 --7--1964 (वाराणसी)

    शिक्षा : एम. काम., बी. एड. ।

    मुख्य विधा: ग़ज़ल।

    (1984 में गांडीव दैनिक में प्रथम ग़ज़ल के प्रकाशन से साहित्यिक यात्रा प्रारम्भ ।)

    -----------------------

    प्रकाशित कृतियाँ :

    ______

    कविता संग्रह 'सन्नाटा जो चीर रहा हूँ'(2007)

    ग़ज़ल संग्रह 'अपना -अपना चाँद ' (2016)

    ग़ज़ल संग्रह ' मुझमें कोई नदी है' (2023)

     ग़ज़ल संग्रह ' इन दिनों ' (2025)

    ग़ज़ल संग्रह ' जिसे मैं कह नहीं पाया ' (2025)

    एक कविता संग्रह शीघ्र प्रकाश्य

    -------------------

    अन्य प्रकाशन:

    _____

    हिन्दी ग़ज़ल कोश ,101 प्रतिनिधि ग़ज़लकार , हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी , समकालीन ग़ज़ल शतक , ग़ज़ल त्रयोदश , बनारस की हिन्दी गज़ल , 2020 की प्रतिनिधि ग़ज़लें , हिन्दी ग़ज़ल :प्रकृति एवं पर्यावरण , हिन्दी ग़ज़ल की नई ज़मीन , ग़ज़ल पंचशतक, ज़िन्दगी की ग़ज़ल, 2020 की नुमाइंदा ग़ज़लें, हिन्दी ग़ज़ल का परिप्रेक्ष्य, हमन हैं इश्क़ मस्ताना ,इक्कसवीं सदी के इक्कीसवें साल की ग़ज़लें, प्रतिरोध की ग़ज़लें,उड़त गुलाल सहित अनेक सम्पादित संग्रहों में रचनाएं प्रकाशित।

    -------------------------------

    पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन:

    ________

    अमेरिका, कनाडा, यू ए ई, मारीशस की अंतरर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं सहित उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, आन्ध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार,झारखंड , गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, आदि राज्यों की प्रमुख पत्र -पत्रिकाओं में 500 से अधिक रचनाएं (ग़ज़ल, कविता, समीक्षा आदि) प्रकाशित ।

    ------------------------------

    कुछ प्रमुख पत्र पत्रिकाएँ , जिनमें रचनाएँ प्रकाशित हुईं

    ----------------------------------------------------------------------

    आज, दैनिक जागरण, सन्मार्ग, जयदेश, गाण्डीव, हिन्दुस्तान, अमर उजाला, नव भारत टाइम्स, जनसंदेश टाइम्स,छपते- छपते, सरस्वती,सदीनामा,नवनीत, साहित्य अमृत, अक्षरा, आजकल, उत्तर प्रदेश,साहित्य भारती, साक्षात्कार, हरिगंधा, मधुमती, सोचविचार, प्रगति वार्ता, सरस्वती सुमन , शिराज़ा, नई ग़ज़ल, ग़ज़ल के बहाने, अर्बाबे क़लम, अभिनव प्रयास, मुक्ता, चित्रलेखा, अलख , अभिनव प्रसंगवश , शब्द कारखाना , अक्षर ख़बर, हिन्दी चेतना , हिन्दी कौस्तुभ, नागरी , विश्व हिन्दी साहित्य ,माही सन्देश, लोक बोध, साहित्य समय, नई धारा, भाषा स्पंदन, अदम्य, मुक्तांचल, हिमप्रस्थ, सुसम्भाव्य, हलंत, रेशम वाणी, साहित्य वाटिका, अग्रिमान, हिन्दी जगत, प्रेरणा , सार्थक ,ग़ज़ल गरिमा ,अनुगंजन ,नेपथ्य, ककसाड़ ,साहित्य क्रान्ति, रचना उत्सव, सृजन कुंज,जनपक्ष, लोक इच्छा,निकट, आधारशिला साहित्यम,गर्भनाल आदि।

    ------------

    सम्पादन

    ------------

    नौ वर्ष तक समकालीन स्पंदन का सम्पादन।

    अनेक साहित्यिक विशेषांकों (ग़ज़ल, नवलेखन, समीक्षा आदि) का सम्पादन।

    ------------


धर्मेंद्र गुप्त साहिल के मुक्तक



धर्मेंद्र गुप्त साहिल की अन्य रचनाएँ