डॉ वशिष्ठ अनूप का परिचय

"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।


  • डॉ. वशिष्ठ अनूप                    

    जन्म : 01 जनवरी 1962, ग्राम सहड़ौली, पो. फरसाइ-साऊँखोर, (बड़हलगंज) गोरखपुर, उ.प्र. ।

    प्रकाशित कृतियाँ : कविता, गीत, गजल, समालोचना और सम्पादन सहित कुल 66 पुस्तकें प्रकाशित ।

     

    ग़ज़ल और गीत संग्रह : स्वप्न के बाद, बंजारे नयन, रोशनी खतरे में है, बेटियों के पक्ष में, रोशनी की कोपलें, अच्छा लगता है, मशालें फिर जलाने का समय है, तेरी आँखें बहुत बोलती हैं, इसलिए, घरों पर गिद्ध महराने लगे हैं, गर्म रोटी के ऊपर नमक-तेल था, छंद तेरी हँसी का, बारूद के बिस्तर पर,चुने हुए शेर।

    आलोचना पुस्तकें : हिन्दी ग़ज़ल का परिप्रेक्ष्य, हिन्दी ग़ज़ल के निकष, हिन्दी ग़ज़ल का संक्षिप्त इतिहास,समकालीन कविता के प्रतिमान, आधुनिक हिन्दी कविता की वैचारिक

    पृष्ठभूमि और सृजन, हिन्दी कविता के प्रमुख विमर्श, कविता के जनवादी स्वर, जगदीश गुप्त का काव्य-संसार, हिन्दी गज़ल का स्वरूप और महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, हिन्दी गजल की प्रवृत्तियाँ, हिन्दी नवगीत  और प्रमुख गीतकार, हिन्दी साहित्य का अभिनय इतिहास, गीत का आकाश, हिन्दी भाषा, साहित्य एवं पत्रकारिता का इतिहास, हिन्दी की जनवादी कविता, अँधेरे में एक पुनर्विचार, असाध्यवीणा की साधना, उर्दू के प्रतिनिधि शायर और उनकी शायरी, लोकसाहित्य के रंग इत्यादि ।

     

    सम्मान एवं पुरस्कार : दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कार।

     

    ग़ज़लों और गीतों पर कई विश्वविद्यालयों में पी-एचडी और एम. फिल कार्य।

    शोध निर्देशन में 57 शोधकार्य

    साहित्यिक पत्रिका 'शब्दार्थ' का संपादन।

    संप्रति: वरिष्ठ प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, बी. एच.यू.

    संपर्क : 204/11, राजेन्द्र अपार्टमेंट, रोहितनगर (नरिया) वाराणसी 221005

    मो: 9415895812

डॉ वशिष्ठ अनूप की रचनाएँ