करुणा सिंह का परिचय

"शब्दों की दुनिया में आपका स्वागत है"
जहाँ कविता गूंजती है, कहानियाँ बहती हैं और व्यंग्य चुभते हैं।


  • परिचय:
    नाम– करुणा सिंह
    जन्म तिथि– 2 अक्टूबर 1972
    पिता–हित नारायण सिंह
    पति– स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह
    शिक्षा– एम ए (हिंदी, संस्कृत) बी एड
    विशेष रुचि साहित्य संगीत अभिनय समाज सेवा।
    संप्रति–अध्यापिका (बरेका इंटर कॉलेज वाराणसी)
    प्रकाशित पुस्तक– इसलिए कि मैं नारी हूं
    उपलब्धियां–अयोध्या शोध संस्थान की ओर से सम्मानित, सावित्रीबाई फुले सम्मान , साथ ही अनेकों समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित। जनता हिताय समिति उत्तर प्रदेश से काशी भूषण रत्न अलंकरण 2018 सम्मान, सेतु सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान, समदृष्टि साहित्य संस्थान नदेसर वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मान, विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी वाराणसी द्वारा कजरी कोकिला सम्मान, नादान परिंदे साहित्य मंच एवं कवितांबरा वाराणसी द्वारा कजरी रत्न 2023 सम्मान, विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी तथा हिंदी विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय की संयुक्त तत्वाधान में नई सदी के स्वर भाग 4 के लोकार्पण के अवसर पर हिंदी साहित्य रत्न 2025 सम्मान, हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा हिंदी श्री सम्मान।

करुणा सिंह की रचनाएँ